🔥 TRENDING खाने की थाली में परोसा जा रहा था जहर!... बड़वाह में शबद-कीर्तन और अटूट लंगर के... राशन कार्ड जमा कराने का कोई निर्देश नह... કાર્તિક પૂનમ પર અરવલ્લી જિલ્લા�માં શામ... देवघर-सारवां मुख्य मार्ग पर बस और हाईव... नागपूर येथे ड्रॅगन पॅलेसच्या 27 व्या व...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

टंडवा सिमरिया मार्ग पर फ्लाई ऐश ढुलाई से ग्रामीणों में उबाल शुभ लक्ष्मी कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, तेलियाडीह में सड़क जाम

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 24 Nov 2026, 07:27 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टंडवा सिमरिया मार्ग पर फ्लाई ऐश ढुलाई से ग्रामीणों में उबाल शुभ लक्ष्मी कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, तेलियाडीह में सड़क जाम

चतरा सिमरिया
न्यूज 24
निरंजन कुमार साव
टंडवा सिमरिया मार्ग पर फ्लाई ऐश ढुलाई से ग्रामीणों में उबाल शुभ लक्ष्मी कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, तेलियाडीह में सड़क जाम
टंडवा एनटीपीसी प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश की ढुलाई से उड़ रही धूल सड़क किनारे के घरों, दुकानों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
शुभ लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी समेत अन्य ट्रेलरों से सड़क पर गिर रही राख; आक्रोशित ग्रामीणों ने तेलियाडीह में जाम कर कार्रवाई की उठाई मांग
चतरा टंडवा
चतरा जिले के टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क पर फ्लाई ऐश की ढुलाई आम लोगों और स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर परेशानी का सबब बन गई है टंडवा एनटीपीसी प्लांट से प्रतिदिन शुभ लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी के सैकड़ों ट्रेलरों के जरिए फ्लाई ऐश की ढुलाई की जा रही है, जिससे सड़क पर लगातार धूल उड़ती रहती है इसका सीधा असर सड़क किनारे बसे लोगों, दुकानदारों और राहगीरों पर पड़ रहा है
कई प्रखंडों के गांवों से गुजरती है राख, सेहत और भोजन तक पहुंच रही धूल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टंडवा, सिमरिया, चतरा और गिद्धौर प्रखंड के कई गांवों से होकर फ्लाई ऐश लदे वाहन गुजरते हैं। शुभ लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी के साथ-साथ अन्य ट्रेलरों से ढुलाई के दौरान राख सड़क पर गिरती है और वाहनों की आवाजाही के कारण यह हवा में घुलकर धूल के रूप में उड़ने लगती है।
इस वजह से पैदल चलने वालों के साथ-साथ छोटे वाहन चालकों और बाइक सवारों को आवागमन में भारी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि शुभ लक्ष्मी कंपनी के ट्रेलरों और संचालन में बरती जा रही कथित लापरवाही से समस्या और गंभीर हो गई है उड़ती राख के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और यह धूल घरों के भीतर रखे खाने-पीने के सामान तक पहुंच रही है
तेलियाडीह में सड़क जाम, ब्लैकलिस्ट करने की मांग
लगातार हो रही परेशानी और सेहत पर मंडराते खतरे से नाराज ग्रामीणों ने टंडवा के तेलियाडीह में सड़क जाम कर विरोध जताया और संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से शुभ लक्ष्मी कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की पुरजोर मांग की है ताकि क्षेत्र के लोगों को धूल और प्रदूषण से राहत मिल सके

सच्चाई की खबर, आपके इलाके की खबर
📲Get App