🔥 ट्रेंडिंग 29 नवंबर 2026 को पंजाब डीयर 50 रेंजर र... राउंडग्लास अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग के... पंजाब में 50 दिनों में 5 लाख से अधिक स... वैगन डिरेलिंग के बाद दक्षिण असम और तीन... सचिव जनरल सरमा ने युवाओं से भूपेन हज़ा... Ranpurમાં બકરીની ચોરીનું CCTV વિડિયોમા...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

टंडवा के बुकरू में रेलवे ब्रिज निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल: जंग लगे सरिये व अवैध बालू भंडारण के आरोप, डीआरएम व विजिलेंस जांच की मांग

✍️ रिपोर्टर: Akash Bharti 🗓 29 नव. 2026, 07:19 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चतरा जिले के टंडवा प्रखंड में जारी रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और अवैध बालू भंडारण के आरोपों ने स्थानीय लोगों को खड़ा कर दिया है। भाजपा नेता व ग्रामीणों ने डीआरएम और विजिलेंस से गहन जांच की मांग की है।

चतरा जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बुकरू गांव में जारी रेलवे ब्रिज निर्माण कार्य की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण कार्य में जुड़ी रिद्धि-सिद्धि एवं के. साईं कंपनी पर स्थानीय ग्रामीणों ने भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। इस मामले में मिश्रौल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता ने भी निर्माण स्थल पर अवैध रूप से बालू भंडारण किए जाने समेत कई गंभीर दावे किए हैं, जिससे इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ग्रामीणों और शिव प्रसाद गुप्ता के अनुसार, रेलवे ब्रिज के निर्माण स्थल पर अवैध रूप से बालू का भंडारण किया जा रहा है। इसके अलावा, लंबे समय से खुले में रखे जंग लगे सरिये के उपयोग और गिट्टी व अन्य निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता से समझौता किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ब्रिज जैसे संवेदनशील ढांचे के निर्माण में इस प्रकार की कथित लापरवाही भविष्य में बड़े खतरे को न्योता दे सकती है। लोगों ने आशंका जताई है कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल से सरकारी राशि के दुरुपयोग के साथ-साथ पुल की मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा पर भी बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा होगा।

इस पूरे मामले पर कंपनी के सुपरवाइजर सुबोध कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि निर्माण कार्य के लिए भंडारित किया जा रहा बालू बिहार से रॉयल्टी चुकाकर लाया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि इससे संबंधित कोई भी दस्तावेज फिलहाल कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। सुपरवाइजर ने यह भी आरोप लगाया कि अन्य कंपनियों द्वारा भी स्थानीय स्तर पर सुबह के समय अवैध रूप से बालू का भंडारण किया जाता है। ग्रामीणों ने सुपरवाइजर के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और सवाल उठाया है कि यदि बालू वैध तरीके से लाया जा रहा है, तो उसके परिवहन और खरीद से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध क्यों नहीं हैं।

मिश्रौल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने निर्माण स्थल पर रखे बालू, सरिया, गिट्टी और अन्य सामग्रियों की तकनीकी जांच कराने तथा अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित कंपनी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। इसके साथ ही, पूरे मामले में डीआरएम (DRM), रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों और रेलवे विजिलेंस से जांच कराने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही है।
📲Get App