🔥 TRENDING Bengaluru's Namma Metro Blue Line Begi... ततारपुर वार्ड 13 में एक बूथ पर पुनर्मत... 35 routes diverted for PM Modi’s Luckn... Karnataka Empanels 23 Hospitals for Fr... KPSC Announces 2026 KAS Preliminary Me... शाहजहांपुर में विप्र सेवा दल ने श्रद्ध...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

श्याम जन्मोत्सव मनाया

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 22 Nov 2026, 07:02 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
श्याम जन्मोत्सव मनाया

खैरथल हीरालाल भूरानी
श्री श्याम मंदिर में शुक्रवार रात बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया। मंदिर को कोलकाता के फूलों से सजाया। भजन संध्या में गायकों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति में सराबोर रखा। बॉबी लक्खा ने श्याम जन्मोत्सव के भजन सुनाए। मुंडावर से आए विक्की वशिष्ठ और नौनी नटखट ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जन्मोत्सव पर 21 किलो का केक काटा गया और छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। रात 12:15 बजे बाबा की आरती की गई। इसके बाव श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में श्याम मंदिन अध्यक्ष अभय सिंह यादव, हुकम चंद अग्रवाल, झम्मन शर्मा गोविंद अग्रवाल, रोहतास यादव, सुनील सैनी, अजय अग्रवाल यश अग्रवाल, मनीष बंसल, राजू गुप्ता, पंकज गुप्ता, कुणाल पार्षद, कल्ली गुप्ता, गौरव सोनी और नीरज गुप्ता मौजूद रहे।
📲Get App