🔥 TRENDING Sai Pallavi Gives Ramayana Part 2 Shoo... District Magistrate reviews operations... Volunteers Step In for Manipur’s Negle... Naga Council Endorses COCOMI Mega Rall... Meghalaya Government Registers FIR Aga... ACE DI 6500 Tractor Launched: Price, S...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिवपुरी: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक दिनेश पाण्डेय को एसपी ने दी भावभीनी विदाई
Local

शिवपुरी: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक दिनेश पाण्डेय को एसपी ने दी भावभीनी विदाई

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 08:12 AM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय को प्रमाण पत्र, शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

शिवपुरी पुलिस कंट्रोल रूम में आज एक सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय को उनके सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए स्मृति चिन्ह, शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

समारोह में पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक पाण्डेय के कार्यकाल की सराहना की और उनके अनुभव से सीख लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक नीतू अवस्थी, निरीक्षक रविशंकर कौशल सहित अन्य पुलिस स्टाफ और सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन भी उपस्थित रहे। सभी ने उपनिरीक्षक पाण्डेय को उनके सेवाकाल के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
📲Get App