🔥 TRENDING वैहवलपुर मंदिर में 101वां सुंदरकांड पा... प्रयागराज में दशहरा मेले की रौनक: झूले... Centre Urges Jharkhand to Enroll All E... नौ दिनों की अखंड भक्ति के बाद मातारानी... Kerala Waqf Board Row Calms as Muslim... Man Dies After Trying to Jump from Mov...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

शिवपुरी: पीएम पोषण योजना में अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई, कई अधिकारियों को जारी कारण बताओ नोटिस

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 20 Oct 2026, 07:06 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर शिवपुरी जिले के विभिन्न विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत भोजन वितरण में हुई गंभीर अनियमितताओं की जांच की गई। इस प्रकरण में संबंधित स्व-सहायता समूहों को कार्य से हटाया गया और कई शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा (आईएएस) ने ग्राम सिंघारई स्थित शासकीय एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में पीएम पोषण योजना की अनियमितताओं की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के पालन में पीएम पोषण योजना की प्रभारी अधिकारी श्रीमती सीमा उपाध्याय ने रन्नौद तहसील के स्कूल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि विगत चार दिनों से विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन वितरित नहीं किया गया था और भोजन वितरण से संबंधित आवश्यक अभिलेखों का नियमानुसार संधारण नहीं किया जा रहा था।

इस गंभीर अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, संबंधित स्व-सहायता समूह को तत्काल भोजन वितरण कार्य से पृथक कर दिया गया। इसके साथ ही, वैकल्पिक रूप से शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से मध्यान्ह भोजन वितरण का कार्य पुनः प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की है।

इस प्रकरण में पीएमश्री एकीकृत शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय सिंघारई के प्रभारी श्री पहलवान सिंह, जन शिक्षक जनपद शिक्षा केंद्र बदरवास श्री राकेश श्रीवास्तव और बीआरसीसी श्री अंगद सिंह तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिला परियोजना समन्वयक श्री दफेदार सिंह सिकरवार और जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

प्रभारी अधिकारी द्वारा शिवपुरी विकासखंड के अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। नवीन प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में कई दिनों से भोजन वितरण न किए जाने पर बीआरसीसी श्री अतर सिंह राजोरिया तथा एमडीएम प्रभारी/बीएसी श्री सुनील राठौर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार, एकीकृत शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालय मुढेरी में निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन न दिए जाने पर संबंधित समूह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। शासकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय मनपुरा के निरीक्षण में भी भोजन वितरण न किए जाने की पुष्टि होने पर प्रधानाध्यापक के माध्यम से बीआरसीसी पिछोर को लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
📲Get App