🔥 TRENDING Official Trailer of Psycho Ranga Relea... Delhi Issued Yellow Alert After Light... 17 Judicial Officers Recuse from Cases... IMD Issues Red Alert for Very Heavy Ra... Delhi Govt Speeds Up 50 Police Posts a... Yogi Adityanath Meets PM Modi, BJP Chi...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शिवपुरी जिले में पहुंची 'जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा', स्वच्छता और संवाद के कार्यक्रम हुए आयोजित

✍️ Reporter: Pranav gaur 🗓 27 Sep 2026, 09:00 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झांसी से होते हुए शिवपुरी जिले के दिनारा पहुंची 'जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा' के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान, पुस्तक वितरण और युवा संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

शिवपुरी जिले के दिनारा में 25 सितंबर को 'जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा' का भव्य स्वागत किया गया। झांसी से होते हुए जिले में पहुंची इस यात्रा का दिनारा के रक्षा बैरियर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत, करैरा विधायक रमेश खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवनीत सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा के रूट प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा राहुल धामोले, रूट सहप्रभारी राजकुमार यादव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिनारा पहुंचने के बाद यात्रा के तहत स्थानीय तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके उपरांत कन्या छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया गया। पीके यूनिवर्सिटी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

यात्रा का अगला पड़ाव करैरा क्षेत्र की चिन्नौद पंचायत रहा, जहां लाभार्थियों से संपर्क कर संवाद स्थापित किया गया। करैरा में व्यापारियों से भी संपर्क साधा गया और उनसे विचार-विमर्श किया गया। पंचायत स्तर पर लाभार्थियों के साथ संवाद के बाद करैरा में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

करैरा के कार्यक्रमों के समापन के पश्चात यात्रा कोलारस की ओर रवाना हुई। कोलारस के पड़ोरा में विधायक महेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा राजस्थान के लिए अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ गई। यात्रा के दौरान पूरे शिवपुरी जिले में स्वच्छता अभियान, पुस्तक वितरण, युवा संवाद, लाभार्थी संपर्क और व्यापारियों से संवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
📲Get App