🔥 TRENDING India, Bangladesh to Meet Today to Dis... Mexican Cartel Vengs Drug Lord's Arres... Bollywood Stars Discreetly Aid Colleag... Bollywood Actor Sidharth Malhotra Kiss... Actress Neha Sharma Celebrates Birthda... Vihaan Samat and Ananya Panday's On-Sc...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

शादी-विवाह के सीजन में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, मैरिज होम संचालकों को दिए आवश्यक निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Nov 2026, 05:33 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद, कमिश्नरेट आगरा

आगरा। शादी-विवाह के आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने मैरिज होम संचालकों एवं आम नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मैरिज होम संचालकों से अपील की कि प्रत्येक मैरिज होम में सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही शादी समारोह में आने वाले वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था रखी जाए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। एसीपी ने टप्पेबाजी जैसी घटनाओं के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि शादी समारोह के दौरान अपने सामान एवं कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर नजर रखें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की जानकारी तत्काल डायल-112 या स्थानीय थाने को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
📲Get App