🔥 TRENDING वाराणसी के आदमपुर थाने में हत्या के अभ... रडावास में भामाशाह मोतीलाल व्यास ने वि... Diljit Dosanjh Expresses Interest in B... CM Devendra Fadnavis Travels from Pune... Sunetra Pawar Joins NCP, Party Address... Panvel Cancels Diwali Lights in Four W...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 03 Nov 2026, 06:44 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मोर-मितान अभियान के तहत बीट आरक्षक की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कांकेर/अंतागढ़। शादी का प्रलोभन देकर युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले में अंतागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल बघेल (23 वर्ष) को 24 घंटे से कम समय में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम हिन्दुबिनापाल (कदमपारा) निवासी आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 68/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 'मोर-मितान' कांकेर पुलिस अभियान के तहत बीट आरक्षक लोकेश्वरी गावड़े को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर, एसडीओपी संतोष जैन के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल भूषण पटेल सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
📲Get App