🔥 TRENDING स्थानीय स्कूल की टीम ने जीता राज्य स्त... नवरात्रि के सप्तम दिवस पर माँ कालरात्र... यूपी पुलिस में बंपर भर्ती, सिपाही और ज... पूर्णिया में शारदीय नवरात्रि के सप्तम... सभी जिलों में आज की नई खबरें फारबिसगंज में बड़ा शिवालय पूजा समिति द...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने का आरोप, 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 17 Oct 2026, 05:53 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पूरा मामला कांकेर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 11 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पंकज यादव ने वर्ष 2021 से जून 2026 तक शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करने और धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 353/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने नए बस स्टैंड से आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद 17 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में की गई।

कांकेर से देवेंद्र कुमार रिपोर्ट।
📲Get App