🔥 TRENDING बलिया के ददरी मेले में बक्सर के घोड़े... Delhi LG Taranjit Singh Sandhu Visits... Yashvardhan Dalal’s IPL 2026 Auction P... खगड़िया में एस टी एफ और पुलिस के मुठभे... Haryana Targets Drug‑Free India by 202... Man Drowns After Car Falls Into Water‑...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

शादी का झांसा देकर नाबालिग को बनाया शिकार, कांकेर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 29 Nov 2026, 03:55 PM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में 21 वर्षीय आरोपी सूर्यकांत भास्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाने और उसके साथ बार-बार शारीरिक शोषण करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने 28 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 441/2026 के तहत बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान महिला अधिकारी ने नाबालिग पीड़िता का बयान दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने सिंगारभाट निवासी आरोपी सूर्यकांत भास्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे 29 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू और पुलिस टीम ने की।
📲Get App