🔥 TRENDING डॉ. कपिल वर्मा को मंडला जिले के मानव अ... 70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोग... Rare Frog Species Uncovered in Arunach... Around 50,000 Pilgrims Gather to Honor... Jammu & Kashmir CM Omar Abdullah pledg... J&K Government Forms Grievance Redress...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में बिरसा मुंडा पर विशेष कार्यशाला आयोजित

✍️ Reporter: Rishabh Gupta 🗓 12 Nov 2026, 10:12 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और योगदान से परिचित कराने हेतु कार्यशाला आयोजित की गई।

जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष एवं योगदान पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रश्नमंच, प्रेरक वीडियो एवं संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके प्रेरणादायी जीवन से परिचित कराया गया।

कैरियर काउंसलर अखिलेश उपाध्याय ने प्रश्नमंच के माध्यम से विद्यार्थियों को महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विपिन लखेरा ने बिरसा मुंडा के अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष एवं आंदोलन पर प्रकाश डाला, जबकि प्रवीण अग्रवाल ने उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को उजागर किया।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं के माध्यम से जनजातीय इतिहास को समझा। प्राचार्य कल्पना नामदेव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक पहचान तथा महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष, आत्मसम्मान एवं सामाजिक जागरण की प्रेरणादायक मिसाल है, जो युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करता है।
📲Get App