🔥 TRENDING IT Engineer Arrested in Amaravati for... Murder Suspect on Bail Arrested with H... Gujarat Couple Drowns Newborn Daughter... Youth Beheads Minor Girlfriend, Dies i... Raipur Traffic Accident Claims Life of... Idol Fire on Indore-Aidalabad Highway...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सिकंदरा राऊ में Need24 न्यूज़ के संवाददाता हर्षित वार्ष्णेय के आवास पर माँ शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा, भक्तिमय माहौल में गूंजे मैया के जयकारे

✍️ Reporter: Harshit 🗓 11 Oct 2026, 07:06 AM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवरात्रि के प्रथम दिन सिकंदरा राऊ में Need24 संवाददाता हर्षित वार्ष्णेय के घर माँ दुर्गा की आरती में मैया के जयकारे गूंजे। परिवार के साथ विधि विधान से पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के प्रथम दिन आज पूरे सिकंदरा राऊ नगर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में Need24 न्यूज़ के संवाददाता हर्षित वार्ष्णेय के आवास पर माँ दुर्गा की भव्य पूजा अर्चना और आरती का आयोजन किया गया।

नवरात्रि के प्रथम दिन वार्ष्णेय परिवार ने सुबह ब्रह्म मुहूर्त में घर में माता रानी का दरबार सजाया और माँ शैलपुत्री की प्रतिमा स्थापित की। पारंपरिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से पूजा के बाद आरती शुरू होते ही पूरे घर में "जय माता दी" और "मैया के जयकारे" गूंज उठे। शंख और घंटियों की ध्वनि से भक्तिमय वातावरण बन गया।

इस अवसर पर हर्षित वार्ष्णेय के साथ उनके भाई अर्जुन वार्ष्णेय, रचित वार्ष्णेय और उनके माताजी पिताजी भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ मिलकर माँ दुर्गा की आरती की, आशीर्वाद प्राप्त किया और नगर व क्षेत्र की सुख समृद्धि व शांति की कामना की।

इस मौके पर संवाददाता हर्षित वार्ष्णेय ने बताया कि "नवरात्रि का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस दौरान माँ दुर्गा की आराधना से विशेष फल की प्राप्ति होती है। प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व होता है।

उन्होंने सभी नगरवासियों और Need24 के दर्शकों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
📲Get App