🔥 ट्रेंडिंग अमृतसर में सरपंच के भाई की हत्या, रंजि... अमृतसर: सरपंच के भाई की पुरानी रंजिश म... चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेक्टर से टकरा, इंज... वाराणसी में स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव पर... mathura वृंदावन - कांग्रेस में वापसी प... হাওড়া জেলার খালনা গ্রামে লক্ষ্মী পূজা...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आबला

✍️ रिपोर्टर: Sanjeev Kumar Jhamb 🗓 26 अक्टू. 2026, 09:52 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत और लगाए नारे पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर बनी नई रणनीति

फाजिल्का, 26 अक्टूबर (): गुरुहरसहाय क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी उस समय तेज हो गई जब कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थामने वाले पूर्व विधायक रमिंदर सिंह आबला अपने गृह निवास गुरुहरसहाय पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें सिरोपा भेंट कर पार्टी में उनका स्वागत किया और उनके साथ अपनी निष्ठा प्रकट की।
विगत दिवस शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में रमिंदर सिंह आबला ने अकाली दल ज्वाइन किया था जिसके बाद से आगामी विधानसभा चुनावों के समीकरणों में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अपने निवास पर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए रमिंदर सिंह आबला ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी लालच, सांसद या विधायक बनने की टिकट की चाह में पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के लोगों की सेवा की है और भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह पार्टी के एक सिपाही के रूप में अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेताओं ने भी आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। समर्थकों का कहना है कि रमिंदर सिंह आबला के अकाली दल में शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी संगठन को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी उपस्थिति से यह साबित कर दिया कि क्षेत्र में उनका जनसमर्थन पूरी तरह से बरकरार है।
📲Get App