🔥 TRENDING મહેસાણા સોમનાથ રોડ પર શંકરભગવાન મંદિરન... Karapur Project Dispute: Solution Anti... Goa Gen‑Z Stays Politically Aware Yet... Nagaland CM Neiphiu Rio says FNTA to b... Four militants detained by security fo... Manipur MLA Calls for Exam Centres and...
04 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सत्य प्रकाश शुक्ला ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 04 Sep 2026, 10:50 AM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर अखण्ड हिन्दू वाहिनी के तहसील मीडिया प्रभारी एवं जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर सत्य प्रकाश शुक्ला ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सीतापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर अखण्ड हिन्दू वाहिनी के तहसील मीडिया प्रभारी एवं जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर सत्य प्रकाश शुक्ला ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सत्य प्रकाश शुक्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द मजबूत हो।
उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
सत्य प्रकाश शुक्ला ने कहा—
"भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। सभी के परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
📲Get App