🔥 TRENDING लाख़िमपुर के निवासियों के नाम पहली सूच... Andhra Pradesh aims for 100% transpond... Gujarat ATS Nabs Jaish Operative Who F... Andhra Pradesh Leaders Back Delimitati... 161 Cannabis Plants Valued at Rs 50 La... BJP assigns two leaders to each of Guj...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

श्रीगंगानगर–लक्ष्मीबाई नगर स्पेशल ट्रेन का अंतिम फेरा, यात्रियों ने संचालन जारी रखने की उठाई मांग

✍️ Reporter: Jetha nand karyani 🗓 28 Nov 2026, 12:26 AM 👁 31
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़। श्रीगंगानगर से लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित अंतिम फेरे के साथ नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में विदाई ले रही है। ट्रेन संख्या 04735 श्रीगंगानगर से लक्ष्मीबाई नगर तथा 04736 लक्ष्मीबाई नगर से श्रीगंगानगर के बीच संचालित होती है। इस ट्रेन के संचालन की अवधि समाप्त होने की जानकारी के बाद क्षेत्र के रेल यात्रियों में निराशा देखने को मिल रही है।

यह ट्रेन हनुमानगढ़ जंक्शन, ऐलनाबाद, नोहर, चूरू, सीकर, अजमेर और रतलाम सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह रेल सेवा काफी उपयोगी साबित हो रही थी।

वीडियो में ट्रेन को हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचते हुए दिखाया गया है। यहां ट्रेन का लगभग आधे घंटे का ठहराव रहा, जिसके दौरान इंजन बदलने की प्रक्रिया की गई। इसके बाद ट्रेन लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) के लिए रवाना हुई।

रेलवे से जुड़ी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 04735 का श्रीगंगानगर से अंतिम निर्धारित फेरा 26 नवंबर तथा वापसी में ट्रेन संख्या 04736 का लक्ष्मीबाई नगर से अंतिम फेरा 27 नवंबर बताया जा रहा है। हालांकि, ट्रेन के संचालन विस्तार को लेकर अभी यात्रियों के बीच असमंजस बना हुआ है।

यात्रियों की मांग है कि इस ट्रेन को बंद करने के बजाय नियमित किया जाए या इसकी संचालन अवधि बढ़ाई जाए। हनुमानगढ़ और ऐलनाबाद क्षेत्र के यात्रियों का कहना है कि इस रेल सेवा से इंदौर सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचना आसान होता है। ऐसे में ट्रेन का संचालन जारी रहने से हजारों यात्रियों को राहत मिल सकती है।

अब यात्रियों की निगाहें रेलवे प्रशासन के निर्णय पर टिकी हैं कि इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को आगे विस्तार मिलता है या नहीं।
📲Get App