🔥 TRENDING Fortnite Releases V42.40 Spring Update... दुर्गा पूजा: नवादा डीएम ने स्काउट-गाइड... सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सचिन पटेल का... Donald Trump Orders 28 New B-2 Stealth... Central Finance Department clarifies E... Deputy Commissioner urges Punjab farme...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

श्रीबाबू के 139वीं जयंती के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने गयाजी में किया जनसंपर्क

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Oct 2026, 05:18 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण प्रसाद सिंह की कि पटना के बापू सभागार में होने वाले 139वीं जयंती समारोह का

जयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

श्रीबाबू की 139वीं जयंती के लिए अखिलेश प्रसाद सिंह गया में किया जनसंपर्क, पटना समारोह में शामिराज्यसभा संसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने जयंति समारोह में आने का नेवता दिया ल होने का दिया न्योता

गयाजी। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्रीबाबू) की 139वीं जयंती पर 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह गुरुवार को गया के आईएमए हॉल पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के आयोजक गगन मिश्रा और उनकी पत्नी देविका शहरयार ने अंगवस्त्र भेंट कर सांसद का अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अखिलेश प्रसाद सिंह ने गया के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 25 अक्टूबर को पटना में आयोजित श्रीबाबू की जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

अंकिता भंडारी मामले में राहुल गांधी के समर्थन की बात कही

मीडिया से बातचीत के दौरान अंकिता भंडारी के माता-पिता के धरने और उनसे मिलने पहुंचे राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं वहां पहुंचे थे। उन्होंने प्रियंका गांधी का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा न्याय की बात करती रही है और आगे भी न्याय के लिए आवाज उठाती रहेगी।

श्रीबाबू के विचारों पर चलने की अपील

कांग्रेस नेत्री देविका शहरयार ने कहा कि अखिलेश प्रसाद सिंह के गया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि श्रीबाबू की 139वीं जयंती के समारोह में शामिल होने के लिए गया के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से श्रीबाबू के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष गगन कुमार ने कहा कि श्रीबाबू के कार्यकाल में बिहार विकास के मामले में अग्रणी राज्यों में शामिल था। उन्होंने आरोप लगाया कि आज बिहार की स्थिति खराब हो गई है और राज्य की कई चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को फिर से विकास के रास्ते पर लाने के लिए श्रीबाबू के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि 25 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में आयोजित जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बाईटअखिलेश प्रसाद सिंह राज्यसभा सांसद
बाईट गगन कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष
बाईट देविका शहरयार कांग्रेस नेत्री
बाईट कुमार ओंकार शक्ति जिला महासचिव
📲Get App