🔥 TRENDING मुरैना: हत्या के प्रयास में फरार मुख्य... Up police constable राकेश टिकैत ने ललितपुर में किसानों की... தமிழ்நாட்டில் இன்று 5 மாவட்டங்களில் கன... गुना: चार शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 24... श्री राम यात्रा कंपनी गिरधरपुरा कोटा द...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

शराब तस्करों के अड्डों पर पोठिया पुलिस का एक्शन

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 28 Sep 2026, 02:01 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शराब तस्करों के अड्डों पर पोठिया पुलिस का एक्शन

कटिहार, 27 सितंबर: मद्यनिषेध अभियान के तहत कटिहार जिले की पोठिया थाना पुलिस को अवैध शराब निर्माताओं के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम डूमर स्थित धनगर बस्ती में सघन छापेमारी की और शराब निर्माण के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।
छापेमारी के दौरान लगभग 500 लीटर कच्ची देसी चुलाई शराब का मावा (कच्चा माल) और शराब निर्माण में प्रयुक्त की जा रही भट्ठियों को मौके पर ही पूरी तरह विनष्ट कर दिया गया।

पुलिस बल ने मौके से करीब 85 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर जब्त की।
इस मामले में पोठिया थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर संलिप्त धंधेबाजों की पहचान व अग्रतर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
📲Get App