Local
शराब पीने के दौरान चचेरे भाइयों में विवाद, लोहे की पाइप से युवक की हत्या
शव तालाब में फेंका, पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को हिरासत में लिया
सीतापुर। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव में शराब पीने के दौरान दो चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के बाद गुड्डू रावत ने अपने चचेरे भाई संदीप रावत उर्फ पानू (30) पर लोहे की पाइप से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में फेंक दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात दोनों चचेरे भाई घर के बाहर चारपाई पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी और मारपीट हो गई। पुलिस के अनुसार, इसके बाद गुड्डू ने लोहे की पाइप से संदीप पर हमला कर दिया। घटना के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया।
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के किनारे कुंभी में शव पड़ा है देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस ने आरोपी गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।