🔥 TRENDING ମହଙ୍ଗା ପଡ଼ିଲା ରିଲ୍ସ ନିଶା; ଟ୍ରେନ ଟ୍ରାକରୁ... एसएसबी जवान सोनू कुमार की मौत: परिवार... राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक अम्बेडकर आज... ભરૂચમાં બેટરીની દુકાનમાં ચોરી: ગોધરાથી... खटीपुर चौक पर ढाबे के पास संदिग्ध वस्त... BDOଙ୍କ ପାଖକୁ ଚାଲି ଚାଲି ଗଲେ ଶତାଧିକ ଛାତ୍...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की रामलीला का भव्य शुभारंभ प्रथम दिवस गणेश वंदना एवं माता गौरा की स्तुति के साथ हुआ शुभारंभ
Entertainment

*श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की रामलीला का भव्य शुभारंभ प्रथम दिवस गणेश वंदना एवं माता गौरा की स्तुति के साथ हुआ शुभारंभ

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 12 Oct 2026, 11:32 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

नोएडा, 11 अक्टूबर 2026।** श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा आयोजित रामलीला का शुभारंभ भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं माता गौरा की स्तुति के साथ हुआ। भक्तिमय प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया तथा संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया।

इस शुभारंभ अवसर पर माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी, माननीय विधायक श्री पंकज सिंह जी, कैप्टन विकास गुप्ता जी, श्रीमती विमला बाथम जी, श्री वाई.पी. सिंह जी, श्री गिरीश बत्रा जी एवं श्री मधुसूदन दादू जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में गणेश वंदना एवं माता गौरा की स्तुति के माध्यम से भगवान गणेश और माता पार्वती का स्मरण कर रामलीला के सफल आयोजन की मंगलकामना की गई। कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

समिति के कार्यक्रम संयोजक श्री मधुसूदन दादू जी, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी तथा स्वागत अध्यक्ष श्री पीयूष द्विवेदी जी सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, श्री टी.एन. गोविल जी, श्री टी.एन. चौरसिया जी, श्री सुशील भारद्वाज जी, श्री संजय वाली जी, श्री अल्पेश गर्ग जी, श्री अतुल मित्तल जी, श्री पंकज जिंदल जी, श्री रमेश कुमार जी, श्री विपिन बंसल जी, श्री एस.के.एस. राणा जी, श्री विनय शर्मा जी, श्री अनुज गुप्ता जी, अनिल गुप्ता जी,कुलदीप गुप्ता,श्री सतनारायण गोयल जी, श्री मित्रा शर्मा जी, श्री राजीव अजमानी जी, अनिल गुप्ता जी,श्री संजय गोयल जी, श्री रामरतन जी, श्री केशव गंगल जी, श्री पवन सिंह जी, श्री महेंद्र कटारिया जी, श्री मुकेश गर्ग जी, डॉक्टर एस पी जैन जी,श्री राजीव गर्ग जी, डी के मित्तल, श्री चित्तरंजन जी, श्री मनीष अग्रवाल जी, श्री विकास जैन जी, श्री प्रमोद रंगा जी, श्री चंद्रपाल सिंह जी, श्री अखिलेश भदौरिया जी,मुकेश गुप्ता, श्री जितेंद्र सिंह जी,राहुल गौतम,पवन अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल,रामकुमार शर्मा,लोकेश कश्यप,नवीन पोरवाल,अमित पोरवाल,राहुल बाली,पुनीत शुक्ला,निखिल गुप्ता,विपिन मल्हण,पुष्कर शर्मा,ललित गुप्ता,रोहित श्रीवास्तव,कुलभूषण बाली,अरविंद कालरा,हरवीर यादव,वीरेश तिवारी,अमित त्यागी,ओमवीर अवाना,डिम्पल आनंद,चन्दगी राम यादव,विनोद शर्मा,एवं श्री प्रमोद शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। समिति ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से रामलीला के आगामी कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की।
📲Get App