🔥 ट्रेंडिंग India Launches First Phase of Green Hy... Study Expands Search for Subsurface Wa... काळू धरण कामावरील स्थगिती उठवली; स्थान... ‘The Karun Treasure’ Archaeology Thril... पल्लू मेले में नवरात्रि का उत्सव, श्रद... भोपाल में 23 अक्टूबर को फिशरीज इन्वेस्...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ जारी, नवमी को होगा विशाल भंडारा

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 17 अक्टू. 2026, 02:24 PM 👁 17
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

24 घंटे विद्वान पंडितों द्वारा किया जा रहा रामायण पाठ, महाआरती और हवन-यज्ञ के साथ होगा समापन

सवाई माधोपुर। टोंक बस स्टैंड स्थित श्री बड़ के पंचमुखी बालाजी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंधी (जीतू भैया) के संयोजन में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ चौबीस घंटे अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम में हिन्दुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली हाईकोर्ट के एडवोकेट राजेंद्र सिंह तोमर (राजा भैया) ने भी सहयोग किया। उन्होंने एक दिन कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा बालाजी महाराज की आरती की।
नवमी को महाआरती, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारा
आयोजकों ने बताया कि नौ दिवसीय अखंड रामायण पाठ का समापन नवमी के दिन किया जाएगा। इस अवसर पर महाआरती और हवन-यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। भंडारे में मुख्य प्रसाद के रूप में खीर वितरित की जाएगी। इसके साथ ही आलू-पूरी, हलवा और चने का प्रसाद भी श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।
विद्वान पंडित कर रहे हैं रामायण पाठ
अखंड रामायण पाठ में आचार्य पंडित मुकेश गौतम, घनश्याम शर्मा, नंदलाल शर्मा, दीपक गौतम और विनोद गौतम सहित अन्य विद्वान पंडित अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
वहीं, धार्मिक आयोजन में श्रीमती अंजली राजपूत, बांसुरी, रेखा, वीरेंद्र मीणा, लक्ष्मण साहू (बंटी), कौशल, विक्की शर्मा, गोविंदा, विकास, राकेश और श्रीराम सहित अन्य सहयोगी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से नवमी के दिन आयोजित महाआरती, हवन-यज्ञ एवं विशाल भंडारे में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
📲Get App