🔥 TRENDING CCTV Shows Baghpat Men Fighting Inside... October 8, 2026 Weather Forecast: Deta... Bhopal Doctor Shoots Ex‑Girlfriend, Bu... Police suspect contract killing in sho... India and Italy Hold Talks on Terroris... India-US trade talks lose momentum as...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

श्री जी की रथ यात्रा गढ़ी पुख्ता में धूमधाम से निकली

✍️ Reporter: Ufraj 🗓 04 Oct 2026, 08:25 PM 👁 49
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्री दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में भव्य रथयात्रा का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

गढ़ी पुख्ता के श्री दिगंबर जैन मंदिर में आज भव्य रथयात्रा का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल में मंदिर में विधि विधान के साथ श्रीजी का प्रक्षाल एवं पूजा पाठ किया गया।

मुख्य अतिथि जे.के. जैन, आलोक जैन और आशीष जैन ने मंच उद्घाटन किया, जबकि अध्यक्ष आरके जैन बिजनौर ने समारोह का अध्यक्षता की। ध्वजारोहण अरुण जैन और मयंक जैन ने किया, चित्र अनावरण राजीव जैन, आयुष जैन और दक्ष जैन ने किया। दीप प्रज्वल प्रवीण जैन, नवकर जैन और संयम जैन ने किया।

रथयात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर जैनपुरी, चौधरान, शिवपुरी, सुभाषपुरी और मेन बाजार के मोहल्लों से होकर मंदिर परिसर में समाप्त हुई। आधा दर्जन बैंड, ढोल पार्टी, नासिक ढोल पार्टी और डीजे ने संगीत व भजन मंडली की धुन पर श्रद्धालुओं को झूमते हुए देखा।

रथ पर सोधर्म इंद्र भगवान को लेकर सुदेश जैन, विपुल जैन, निपुल जैन बैठे, सारथी आशीष जैन भैंसवाल, धनकुबेर अरुण जैन और शुभम जैन ने रथ को आगे बढ़ाया। रथ यात्रा संचालन नीरज जैन और पार्श्वनाथ धरनेन्द पद्मावती प्रभावना संध ने किया। सैकड़ों श्रद्धालु, जिनमें नीरज जैन, अरुण जैन, राजीव जैन, विपुल जैन, मयंक जैन, शुभम जैन, दीपक राय जैन, अजय जैन, मोहित जैन, मनोज साबुन वाले अंकुज चौधरी, परवीन जैन, महेश सैनी, राजीव तोमर, मनोज जैन, मोहित जैन, परदीप जैन, नवीन जैन, महेंद्र जैन दिल्ली, सुरेश जैन, रॉकी तोमर, वीरेश जैन, अरविंद जैन, प्रदीप संगल, ऋषभ, टेकचंद, अनिल जैन, राजेश जैन, सचिन जैन, पंकज कौशिक, मुकेश गर्ग आदि, उपस्थित रहे।
📲Get App