🔥 TRENDING Deputy CM Harsh Sanghavi and Health Mi... ભરૂચ સેવાશ્રમ રોડ પર ભારે વરસાદથી ઘૂંટ... Congress Raises Four Key Questions Aft... Karnataka CM DK Shivakumar Criticises... Modi Meets Egypt's President El‑Sisi i... Vemireddy Prashanthi Reddy Fires Back...
13 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

शनिवार को बेतिया में कल्याण ज्वेलर्स नेआभूषण का नया शो रूम खोला

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Sep 2026, 07:15 PM 👁 24
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारत कि जानीमानी जेवेलर्स कंपनी में बेतिया शहर में अपना नया शो रूम खोला

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेतिया 12 सितंबर, शनिवार को भारत की विश्वसनीय और प्रमुख आभूषण कल्याण ज्वेलर्स कंपनियों में शामिल कल्याण ने बिहार के बेतिया में अपने नए भव्य शोरूम का शुभारंभ किया, इस उद्घाटन अवसर पर बॉलीवुड की चर्चित सुपरस्टार करिश्मा कपूर ने नए शोरूम का भव्य उद्घाटन करते हुए बेतिया नगर वासियों को काफी सराहा और उन्हें अपना प्यार दिया, शानदार माहौल और कल्याण ज्वेलर्स के विभिन्न प्रतिष्ठित ज्वेलरी लाइनों के विस्तृत कलेक्शन से सुसज्जित यह नया शोरूम क्षेत्र के ग्राहकों की खरीदारी का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है, शोरूम में कल्याण ज्वेलर्स के आकर्षक डिजाइनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है इसमें मुहूर्त (वेडिंग्स ज्वेलरी), मुद्रा (हस्त निर्मित एंटीक ज्वेलरी), निमाह (टेंपल ज्वैलरी) सहित कंपनी के कई लोकप्रिय हाउस ब्रांड शामिल हैं।इस मौके पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने कहा कि कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के मौके पर यहां आकर मुझे बहुत ही खुशी हो रही है ऐसे ब्रांड से जुड़ने के लिए मेरे लिए एक सम्मान की बात है, जो हमेशा अपने ग्राहकों को भरोसे और पारदर्शिता का सबसे ज्यादा महत्व देता है मुझे उम्मीद है कि बेतिया के लोग कल्याण ज्वेलर्स को खूब पसंद करेंगे और इसे अपना प्यार और समर्थन देंगे यहां मिलने वाली अच्छी सेवा और खूबसूरत आभूषणों की बड़ी रेंज भी ग्राहकों को पसंद आएगी। शोरूम के शुभारंभ पर कल्याण ज्वेलर्स के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा कि बिहार में हमारे नए शोरूम के भव्य उद्घाटन के साथ हमारा उद्देश्य ऐसा व्यापक खरीदारी केंद्र तैयार करना है जो हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतो को पूरी तरह पूरा कर सके।
📲Get App