🔥 ट्रेंडिंग बूंदी में नैनवां पंचायत समिति चुनाव मे... समस्तीपुर घटहो थाने पर नई थानाध्यक्ष ऋ... नई भारतीय फिल्म ने रामायण महाकाव्य को... ईक्लाव्या शुक्ला और वैधिका वेंगाला ने... केएसईटी 2026 संशोधित परिणाम कर्नाटक CE... कर्नाटक के मतदाता सूची में माता‑पिता ब...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शनिवार 28 नवंबर को सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे समस्त उप पंजीयक कार्यालय

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 27 नव. 2026, 03:35 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शनिवार 28 नवंबर को सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे समस्त उप पंजीयक कार्यालय

खैरथल हीरालाल भूरानी

विभाग को आवंटित राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग राजस्थान द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रदेश के समस्त उप पंजीयक कार्यालय शनिवार, दिनांक 28 नवंबर 2026 को सामान्य कार्य दिवसों की भांति खुले रहेंगे।
महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग राजस्थान, अजमेर श्री शरद मेहरा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उक्त दिवस को सभी उप पंजीयक कार्यालयों में दस्तावेजों का पंजीयन एवं अन्य समस्त राजकीय कार्य सामान्य दिनों की तरह संपादित किए जाएंगे।
इस निर्णय से आमजन को दस्तावेजों के पंजीयन एवं विभागीय कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी।
📲Get App