🔥 TRENDING Presided over amega kissan mela under... Haryana Villager Shot in Faridabad Now... Chhattisgarh Opens 290 Free UPSC Coach... PM Modi Celebrates Diwali with Soldier... PM Modi Warns Against 'Dimagi Naxals'... Guwahati’s Traditional Kali Pujas Held...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शेखपुरा में हुई गंभीर सड़क दुर्घटना: बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल
Local

शेखपुरा में हुई गंभीर सड़क दुर्घटना: बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 19 Sep 2026, 04:42 PM 👁 79
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शेखपुरा के मेहूस मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर में चूनचून कुमार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया।

शेखपुरा के मेहूस मोड़ पर एक कार और बाइक की टक्कर में चूनचून कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के सरवा जमालपुर गांव निवासी मणिकांत तांती के पुत्र के रूप में की गई।

चूनचून कुमार और दो अन्य युवकों ने एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार जाने के लिए निकला था। उसी दौरान कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े और चूनचून गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से शेखपुरा सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी।
📲Get App