शिक्षक दिवस पर सपा का प्रदर्शन बंद स्कूलों को खोलने की मांग प्रदेशभर में ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान चलाया.
अमेठी: 26 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद किए जाने को लेकर सपा का विरोध तेज। शिक्षक दिवस पर सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने दर्ज कराया विरोध। भेंटुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पूरे झुलमुल का पुरवा, सरैया मोहन में हुई गोष्ठी। बंद स्कूल को दोबारा शुरू करने की उठी मांग। सपा नेता ने भाजपा सरकार पर बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का लगाया आरोप। कहा- सड़क से सदन तक संघर्ष कर बच्चों को उनका हक दिलाएंगे। 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर स्कूलों को फिर शुरू करने का दावा। कार्यक्रम में कई स्थानीय कार्यकर्ता और लोग रहे मौजूद।