🔥 ट्रेंडिंग करौली में पुलिस ने निर्धन परिवार की बे... इंडिया टुडे ने 2027 के लिए गुजरात पर ‘... दिल्ली समिति के सदस्य ने अकाल तख्त साह... सीवान में बस दुर्घटना से 55 वर्षीय साइ... 22 नवंबर को पल्स पोलियो दिवस, बच्चों क... पीएम मोदी ने कहा, नीतीश कुमार के आशीर्...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शिक्षिका मीना कुमारी को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में नम हुईं सबकी आंखें

✍️ रिपोर्टर: Amit kumar 🗓 21 नव. 2026, 06:43 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवकटोला विश्रामपुर में शनिवार को शिक्षिका मीना कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।
समारोह के दौरान विद्यालय का माहौल भावुक हो गया। सहकर्मियों ने मीना कुमारी के साथ बिताए गए यादगार पलों को साझा करते हुए उनके सरल स्वभाव, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक बेचू पासवान ने शिक्षिका मीना कुमारी को अंगवस्त्र, बैग एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मीना कुमारी ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का दायित्व केवल बच्चों को पढ़ाना ही नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। मीना कुमारी ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। इस अवसर पर मीना कुमारी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां बिताए गए पल और सहकर्मियों का सहयोग हमेशा उनकी यादों में रहेगा। उनके सरल व्यवहार, सहयोग की भावना और शिक्षा के प्रति समर्पण को विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा। समारोह के अंत में सभी शिक्षकों एवं कर्मियों ने उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मीना कुमारी के कार्यकाल की सराहना की। शिक्षकों ने कहा कि नौकरी के दौरान सहकर्मियों के बीच एक आत्मीय रिश्ता बन जाता है, जो हमेशा बना रहता है।
विदाई एक औपचारिक प्रक्रिया जरूर है, लेकिन अपनों से बिछड़ने का एहसास सभी को भावुक कर देता है। इस अवसर पर शिक्षिका को उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक अशोक प्रसाद, ध्रुव बैठा, सुबोध कुमार पटेल, मनीष कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, बैजनाथ राम, मेघा कुमारी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन आपसी प्रेम, सम्मान और भावुक यादों के साथ हुआ।
📲Get App