Crime
शंकर मांझी हत्याकांडके बाद पीड़ित परिवार से मिले मंत्री संतोष सुमन
शंकर मांझी हत्याकांडके बाद पीड़ित परिजन से मिले मंत्री संतोष सुमन बोले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे
गया जी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
शंकर मांझी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री संतोष सुमन, बोले- दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे; जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर करेंगे आंदोलन करेंगे
गया। बैरागी मोहल्ले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के समर्थक और विकास मित्र शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या के बाद मंगलवार को बिहार सरकार के मंत्री एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि पीड़ित परिवार से उनका पारिवारिक संबंध रहा है और परिवार के लोग पार्टी से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने घटना को बेहद दुखद और निंदनीय बताते हुए कहा कि अच्छे काम करने वाले लोगों का समर्थन करने के कारण कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाना गंभीर मामला है।
उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक दोषियों को कानून के कटघरे तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जरूरत पड़ी तो पार्टी कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरकर आंदोलन भी करना पड़ेगा, तो वे पीछे नहीं हटेंगे।
एसएसपी से दोबारा होगी बात, जांच के हर पहलू की ली जाएगी जानकारी
संतोष सुमन ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने तत्काल एसएसपी से बात की थी। अब एक बार फिर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना को लेकर कई ऐसी बातें पता चली हैं, जिन्हें सुनकर उन्हें भी काफी आश्चर्य हुआ है। हालांकि, फिलहाल उन्होंने उन बातों का खुलासा करने से इनकार किया।
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी कुछ लोगों की पहचान सामने आई है। कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि कुछ आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस की जांच के बाद घटना में शामिल सभी आरोपियों तक पहुंचना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
मंत्री ने दो टूक कहा कि घटना में शामिल कोई भी आरोपी बच नहीं पाएगा। भारतीय कानून में दोषियों के लिए जितनी कड़ी सजा का प्रावधान है, उन्हें वही सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन और पार्टी स्तर पर भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रहेगी: टूटू खान
वहीं, हम पार्टी के गया जिलाध्यक्ष टूटू खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया है कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराने और निष्पक्ष जांच के लिए प्रशासन से भी मांग की गई है।
टूटू खान ने कहा कि पीड़ित परिवार को जिस भी तरह के सहयोग की जरूरत होगी, पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। न्याय मिलने तक परिवार को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा।
बाइट : डॉ संतोष कुमार सुमन ,मंत्री बिहार सरकार
बाइट : टूटू खान, अध्यक्ष हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर गया