🔥 ट्रेंडिंग मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं हेतु... हाथरस में शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड... Gauhati High Court Grants Bail to Amri... সোদপুরে নাটাগড়ে সুবর্ণ জয়ন্তী বর্ষে... जेनिफर एनिस्टन पर सैल्मन स्पर्म फेसियल... सिकरायNH-21पर 108 एंबुलेंस को ट्रेलर न...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शहीद रामकेश मीणा राजकीय महाविद्यालय सिकराय में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

युवाओं को नशा मुक्ति एवं सामाजिक सहभागिता के लिए किया जागरूक
देश

शहीद रामकेश मीणा राजकीय महाविद्यालय सिकराय में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित युवाओं को नशा मुक्ति एवं सामाजिक सहभागिता के लिए किया जागरूक

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 11 अक्टू. 2026, 09:18 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नशा मुक्ति की शपथ, समूह चर्चा और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

शहीद रामकेश मीणा राजकीय महाविद्यालय सिकराय में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

युवाओं को नशा मुक्ति एवं सामाजिक सहभागिता के लिए किया जागरूक

नशा मुक्ति की शपथ, समूह चर्चा और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

दौसा, 10 अक्टूबर। मेरा युवा भारत (MY Bharat) दौसा से संबद्ध बजरंग युवा मंडल की ओर से शनिवार को शहीद रामकेश मीणा राजकीय महाविद्यालय सिकराय में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ नशा मुक्त भारत के निर्माण में उनकी भूमिका और युवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वेद प्रकाश मीणा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान युवा मंडल सचिव पंकज कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को MY Bharat Portal के उद्देश्यों, लाभों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को पोर्टल से जुड़कर विभिन्न युवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नशे की लत से व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं को बताया गया कि मादक पदार्थों का सेवन देश के जनसांख्यिकीय लाभांश और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में भी चुनौती बन सकता है।

इस दौरान नशा मुक्त युवा और नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिभागियों को स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया। जागरूकता बढ़ाने, व्यवहार परिवर्तन और युवा नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति की शपथ, संकल्प, समूह चर्चा और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्लोगन पेटी रखी गई, जिसमें युवाओं ने नशा मुक्त युवा थीम पर अपने स्लोगन लिखकर डालने में उत्साह दिखाया।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में मुस्कान मीणा ने प्रथम, प्रियांशु कुमारी महावर ने द्वितीय तथा खुशी कुमारी महावर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने माला एवं दुपट्टा पहनाकर और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सह आचार्य सुशील बसवाल, रोशन मीणा एवं महेश मीणा तथा बजरंग युवा मंडल के सदस्य विशाल कुमार वैष्णव, पवन कुमार शर्मा, रोहित सेन, राहुल सेन, मनीष सेन एवं सोहनलाल सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्ति की शपथ और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
📲Get App