🔥 TRENDING जालौन को सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पहल... Breaking news ৫ নভেম্বর নতুন শিল্পনীতি প্রকাশ, ৫০ লক... સુરતમાં ટ્રાફિક ટ્રેપ કેસમાં બે આરોપીઓ... Delhi Police Arrest Youth in MCOCA Cas... Two masked gunmen fire at Dubai busine...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

शाहजहांपुर: अर्नव चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की आशंका, किसानों को धान सुरक्षित रखने की सलाह

✍️ Reporter: Satyam Verma 🗓 28 Oct 2026, 08:42 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अगले दो से तीन दिनों में अर्नव चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अप्रत्याशित बारिश और तूफान आने की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे धान की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए इसे घर पर ही सुरक्षित रखें।

शाहजहांपुर में आगामी दो से तीन दिनों में अर्नव चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अप्रत्याशित बारिश और तूफान आने की आशंका जताई गई है। इस मौसमी बदलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों को धान की गुणवत्ता सुरक्षित रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं जिला खरीद अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने जनपद के किसानों से अपील की है कि यदि वे धान बेचने के लिए मंडी या ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित धान क्रय केंद्रों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अगले दो से तीन दिनों तक अपना धान घर पर ही सुरक्षित रखें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश और तूफान के कारण धान की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में किसानों से अनुरोध है कि वे मौसम अनुकूल होने के बाद ही धान बिक्री के लिए क्रय केंद्रों पर लेकर आएँ। इससे उनकी उपज की गुणवत्ता बनी रहेगी और धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिला प्रशासन ने किसानों से मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने और अपनी उपज को प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित रखने की भी अपील की है।
📲Get App