🔥 ट्रेंडिंग भिलवाड़ा में कार की डिक्की में छिपे 10... ದಿನಾಂಕ : 22-11-2026 लखनऊ हेल्थ मंत्री यू.टी. खादर ने बीडर में आ... भोंगवली सबस्टेशन प्रकल्पावरून संग्राम... सिकंदरा राऊ के गांव बिलार के पास भीषण...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 के निर्माण कार्य में हो रही देरी अब आम नागरिकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। वर्ष 2016 से शुरू हुआ निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक भी कई स्थानों पर पूर्ण नहीं हो सका

✍️ रिपोर्टर: Brijesh Kumar Lodhi 🗓 22 नव. 2026, 04:58 PM 👁 58
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
NH-43 निर्माण में देरी का खामियाजा भुगत रहे आम नागरिक! 2016 से शुरू हुआ काम 2026 तक अधूरा, मोर्चा फाटक पर जाम में मरीज की मौत के बाद भी जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल
शहडोल। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 के निर्माण कार्य में हो रही देरी अब आम नागरिकों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनती जा रही है। वर्ष 2016 से शुरू हुआ निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक भी कई स्थानों पर पूर्ण नहीं हो सका है। आखिर दस वर्षों में भी सड़क निर्माण कार्य पूरा क्यों नहीं हो पाया? इसके लिए जिम्मेदार कौन है?
शहडोल जिले के पाली रोड स्थित मोर्चा फाटक क्षेत्र में बरसात के दौरान लगे जाम को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, जाम में फंसे पीलिया से ग्रसित एक मरीज की मौत हो गई। इस घटना ने सड़क निर्माण की धीमी गति, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📲Get App