शाहबाद में शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न अधिकारियों ने खुद संभाली कमान जमकर पड़े वोट
पुलिस क्षेत्र अधिकारी देवकीनंदन एवं प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने पुलिस बल के साथखुद संभाली सुरक्षा की
शाहबाद में शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न: अधिकारियों ने खुद संभाली कमान, जमकर पड़े वोट
शाहबाद रामपुर
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तहत शाहबाद क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। खंड विकास कार्यालय (BD0) परिसर में बने मतदान केंद्र पर सुबह से ही शिक्षक मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
87.62% दर्ज किया गया मतदान
शाहबाद केंद्र पर कुल 316 पंजीकृत मतदाता दर्ज थे। इनमें से एक मतदाता के दुखद निधन के कारण प्रभावी मतदाताओं की संख्या 315 रह गई थी। कुल 315 मतदाताओं में से 276 मतदाताओं (185 पुरुष और 91 महिला) ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिसके चलते कुल 87.62 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।
अफसरों का कड़ा पहरा, पुलिस मुस्तैद
सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उप जिलाधिकारी (SDM) आदेश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) देवकी नंदन स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। परिसर के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि किसी भी अनाधिकृत या बाहरी व्यक्ति का प्रवेश रोका जा सके। केवल वैध मतदाताओं को ही जांच के बाद अंदर जाने दिया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह भी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।
शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट