🔥 TRENDING Actress Himani Shivpuri Honoured with... Uttarakhand Minister's Husband Arreste... Bharat Ratna L.K. Advani Turns 100: A... India’s last Mughal emperor’s death ma... Festive Season Boosts Home Purchases i... सीतापुर में श्याम नाथ मंदिर में दिवाली...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहबाद के ग्राम जगेसर में खूनी संघर्ष: धारदार हथियार से हमले में घायल वृद्ध रामस्वरूप ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 08 Nov 2026, 12:20 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मौत की खबर सुनते ही दीपावली की खुशियां बदली मातम में

शाहबाद के ग्राम जगेसर में खूनी संघर्ष: धारदार हथियार से हमले में घायल वृद्ध रामस्वरूप ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

रामपुर:
शाहबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जगेसर में आपसी विवाद के दौरान खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है, जहाँ धारदार हथियार (तलवार) से हमले में गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध रामस्वरूप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और सनसनी फैल गई है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जगेसर में किसी बात को लेकर आपस में सगे भाइयों और भतीजों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक जा पहुँची।
​इसी दौरान, आरोप है कि राहुल पुत्र नरेश ने धारदार हथियार (तलवार) से वृद्ध रामस्वरूप पुत्र पुराण पर हमला बोल दिया। इस घातक हमले में रामस्वरूप बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
​घटना के बाद तत्काल ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से घायल रामस्वरूप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहबाद पहुंचाया गया था। वहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, जहाँ उपचार के दौरान वृद्ध रामस्वरूप ने दम तोड़ दिया।
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहराई से जाँच की जा रही है।
📲Get App