🔥 TRENDING ಜಾಲಹಳ್ಳಿಯಲ್ಲಿ ಬರಕೋ ಪದ ಬರಕೋ ನಾಟಕಕ್ಕೆ ಪ್... ਜਪ੍ਹਊ ਜਿਨ੍ਹ ਅਰਜੁਨ ਦੇਵ ਗੁਰੂ ਫਿਰਿ ਸੰਕਟ ਜ... બનાસકાંઠા પોલીસ,SPની સૂચનાથી,બાળગૃહમાં... கடலூர் மாவட்டம் நெல்லிக்குப்பம் திருகண... ધાનપુર તાલુકાના કાળાખૂંટ ગામમાં રહેવાસ... Assam Woman Reopens Allegations Agains...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहबाद के ग्राम जगेसर में खूनी संघर्ष: धारदार हथियार से हमला करने का आरोप हमले में रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 07 Nov 2026, 10:47 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहबाद क्षेत्र के जागेश्वर गांव में हुआ खूनी संघर्ष

शाहबाद के ग्राम जगेसर में खूनी संघर्ष: धारदार हथियार से हमला करने का आरोप हमले में रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

रामपुर:
शाहबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जगेसर में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली बात को लेकर हुए विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जगेसर में किसी बात को लेकर आपस में सगे भाइयों और भतीजों के बीच विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई।
​इसी दौरान, आरोप है कि राहुल पुत्र नरेश ने धारदार हथियार से रामस्वरूप पुत्र पुराण पर हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में रामस्वरूप बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
​घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ग्रामीणों ने मदद करते हुए एंबुलेंस बुलाई और घायल रामस्वरूप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहबाद पहुंचाया।
​सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत बेहद गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
​घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर ओर तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
📲Get App