🔥 TRENDING Former VP Dhankhar to Shift to Private... Haryana Names New Managing Directors f... SBI Manager Arrested Over ₹93.60 Lakh... Bihar CM urges officials to enforce ze... Ujjain farmer beaten to death over wat... ਰ ਨੈੱਟ ਨੇ ਸਖ਼ੀ ਸ਼ਕਤੀ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਂਦੀ...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शाहाबाद आसफपुर रोड पर गहनी तिराहे के पास ट्रक व डीसीएम की भिड़ंत, चालक घायल ​चौकी प्रभारी ढकिया मनोज कुमार मिश्र की तत्परता से बची जान, क्रेन से हटवाए वाहन

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 29 Nov 2026, 03:57 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा का सराहनीय कार्य

शाहाबाद आसफपुर रोड पर गहनी तिराहे के पास ट्रक व डीसीएम की भिड़ंत, चालक घायल
​चौकी प्रभारी ढकिया मनोज कुमार मिश्र की तत्परता से बची जान, क्रेन से हटवाए वाहन

शाहबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहाबाद / ढकिया: शाहाबाद-आसफपुर मार्ग पर गहनी तिराहे के समीप देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, जबकि डीसीएम का चालक केबिन में बुरी तरह फंसकर बेहोश हो गया। गश्त पर निकले ढकिया चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद फंसे चालक को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भिजवाया।
​कैसे हुआ हादसा
​जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि करीब 1:00 बजे आसफपुर की ओर से आ रहे ट्रक (UP24H6445) और शाहाबाद की दिशा से जा रही डीसीएम (UP22T9912) की गहनी तिराहे के पास आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मनोज केबिन के अंदर ही फंस गया। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया। वहीं, दूसरे वाहन के चालक को भी चोटें आईं।
​चौकी प्रभारी का सराहनीय कार्य
​घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर मौजूद चौकी प्रभारी ढकिया मनोज कुमार मिश्र बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों को साथ लिया तथा काफी प्रयासों के बाद क्षतिग्रस्त डीसीएम में फंसे घायल चालक मनोज को सुरक्षित बाहर निकाला।
​घायल चालक को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
​यातायात बहाल कराया
​दुर्घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और लंबा जाम लग गया। चौकी प्रभारी मनोज कुमार मिश्र ने स्थिति को संभालते हुए शाहाबाद से क्रेन मंगवाई और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका। स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है
📲Get App