🔥 TRENDING Tripura Prepares for Winter Chill as D... Himachal Police Register 7,950 NDPS Ca... PRS Report Finds Himachal Pradesh's Fi... Milan samaroh me pahuche vidhayak ji Himachal Pradesh slashes capital outla... मोतिहारी के एक ही परिवार के
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

शबद-कीर्तन और अटूट लंगर के साथ श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक संपन्न

✍️ Reporter: Rajkumar Kaithwas 🗓 24 Nov 2026, 06:55 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बड़वाह । स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे 12 दिवसीय धार्मिक आयोजनों का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में दिनभर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया।
मीडिया प्रभारी सरदार सतविंदर सिंह ने बताया कि अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता और स्थानीय रागी भाई बुध सिंह जी के कीर्तन के पश्चात, पंजाब से विशेष रूप से पधारे भाई त्रिलोक सिंह जी के रागी जत्थे ने अपने मधुर शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। जत्थे ने "अव्वल अलह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे" एको है भाई एको है, साहेब मेरा एको है" जैसे पावन शबदों का गायन कर गुरु नानक देव जी के आपसी भाईचारे और एक ईश्वर के संदेश को जन जन तक पहुंचाया।
समापन समारोह के अंत में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें सिख समाज के साथ साथ शहर के अन्य सभी समाज के लोगों ने भी एक ही पंगत में बैठकर श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की।
समिति प्रमुख सरदार सुरेंदर सिंह भाटिया एवं सचिवद्वय सरदार परविंदर सिंह व सरदार गुलबीर सिंह ने 12 दिवसीय सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में सरदार जितेंदर सिंह, सरदार रविंदर सिंह, सरदार गुरुबख्श सिंह, सरदार कमलदीप सिंह, सरदार अरविंद सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह और सरदार गगनदीप सिंह सहित समस्त संगत का विशेष योगदान रहा।
📲Get App