🔥 TRENDING मोतिहारी के बंजरियां मेंप्रखंड अंतर्गत... श्रावस्ती क्षेत्र इकौना 🔴 કચ્છમાં ખનિજ માફિયાઓ સામે IAS અધિકા... राजाखेड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस का... Kwick Forensic Solutions Secures Rs 4.... Suspected JeM Terrorist Arrested in Va...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

संविधान दिवस पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Nov 2026, 07:42 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग ने संविधान के आदर्शों को अपने आचरण और कार्यप्रणाली में अपनाने का संकल्प दोहराया।

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। संविधान दिवस के अवसर पर जनपद उन्नाव में पुलिस विभाग द्वारा संविधान के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना तथा संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने, कानून के प्रति सम्मान तथा नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने के महत्व से अवगत कराया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस विभाग में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।
📲Get App