🔥 ट्रेंडिंग डेलिमिटेशन के बाद भाजपा: पार्टी को कहा... एप्पल ने मिनीमैक्स एआई चैटबोट हटाया, ब... जनता क्वार्टर में बुलडोजर से ध्वस्त हु... 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर दिल्... शेळगाव बॅरेजजवळ नदीपात्रात ४५ वर्षीय व... इंदौर के आदमी ने पत्नी पर फोटो में बदल...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

संविधान दिवस पर जिलेभर में दिलाई गई संविधान की शपथ

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 27 नव. 2026, 11:13 AM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
संविधान दिवस पर जिलेभर में दिलाई गई संविधान की शपथ

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिला परिषद में तथा एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीना ने कलेक्ट्रेट में दिलाई शपथ

हनुमानगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न राजकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना एवं उसके मूल आदर्शों के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिला परिषद में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। वहीं, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री उम्मेदी लाल मीना ने कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही जिले के समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों में भी संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही संविधान की गरिमा बनाए रखने तथा उसके मूल सिद्धांतों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
___
#
📲Get App