National
स्वतंत्रता दिवस पर टीकमगढ़ में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय करेंगे ध्वजारोहण
Watch on:
▶️ YouTube
15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, सुबह 9 बजे कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय करेंगे ध्वजारोहण
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार जिला मुख्यालय टीकमगढ़ में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ प्रातः 8:55 बजे राष्ट्रगीत के साथ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद कलेक्टर द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा।
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा बधाई संदेश का वाचन किया जाएगा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार समारोह का समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ होगा।