🔥 TRENDING ગાંધીધામના મચ્છુનગર રેલવે ફાટક પાસે ઝા... Schools in West Bengal, Assam Closed o... ધારીના તુલસીશ્યામ રોડ પર શામજીભાઇએ સિં... Congress Sends Show-Cause Notice to Yo... JMM Forms Alliance with Kalpana Soren... October End of Monsoon Brings 5-Day Ra...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
National

स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Aug 2026, 01:12 PM 👁 33
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सम्मानित।

उरई, जालौन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस विभाग में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और जनविश्वास मजबूत होता है। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
📲Get App