🔥 ट्रेंडिंग સાબરકાંઠા પોલીસ દ્વારા અંબાજી પદયાત્રી... સનાદરા તાબે ગણેશ મહોત્સવમાં શ્રી ગણેશજ... बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो ने हरियाणा में च... डेल्ही ने पिटा इंडिया की शिकायत के बाद... छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय जल प्रबंधन प्रद... तन्वी का अरंगेत्रम दिखा भरतनाट्यम की प...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन्स उरई में ध्वजारोहण, वृक्षारोपण कर पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं
देश

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन्स उरई में ध्वजारोहण, वृक्षारोपण कर पुलिसकर्मियों को दी शुभकामनाएं

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 15 अग. 2026, 01:02 PM 👁 37
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस लाइन्स उरई में ध्वजारोहण के बाद पुलिस अधीक्षक ने किया वृक्षारोपण

उरई, जालौन। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन्स उरई में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लिया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का माहौल रहा।
📲Get App