🔥 TRENDING कोसी-सीमांचल की रेल समस्याओं के समाधान... जेई और लाइनमैन की मिलीभगत का आरोप, चार... વંડા ગામમાં તાંબા‑પિત્તળ‑કાંસાના વાસણો... Maharashtra Politician Questions Fundi... Anant Ambani Delivers Keynote Speech a... જિયો પ્લેટફોર્મ્સનો શેર F1,358 પર લિસ્...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, जयसिंहनगर ब्लॉक में

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 28 Oct 2026, 09:50 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, जयसिंहनगर ब्लॉक में 30 स्वास्थ्य कर्मियों का संलग्नीकरण समाप्त, तत्काल मूल पदस्थापना पर लौटने के आदेश

​प्रशासनिक कसावट - शासन के कड़े निर्देशों के बाद बीएमओ ने जारी किया आदेश, सभी 30 संविदा व नियमित कर्मचारियों को किया गया भारमुक्त

​जयसिंहनगर (शहडोल) - लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण व जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है।

सिविल अस्पताल जयसिंहनगर अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में वर्षों या महीनों से संबद्ध (अटैच) 30 संविदा व नियमित स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का संलग्नीकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

​कार्यालय मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) सिविल अस्पताल जयसिंहनगर द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में औपचारिक आदेश (क्रमांक 1146) व प्रमाण पत्र (क्रमांक 1150) जारी कर दिया गया है।

​शासन और सीएमएचओ के निर्देश पर अमल
​संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा म.प्र. भोपाल के पत्र क्रमांक 1175 तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) शहडोल के पत्र क्रमांक 8554 के निर्देशों के परिपालन में यह कार्रवाई की गई है। बीएमओ डॉ. आनंद प्रताप सिंह ने ब्लॉक के सभी 30 संलग्नीकृत कर्मियों की सूची जिला कार्यालय को प्रेषित करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया है कि ब्लॉक में अब कोई भी कर्मचारी संलग्नीकरण में शेष नहीं है।
​आदेश जारी होते ही किया गया भारमुक्त

​बीएमओ द्वारा जारी आदेश के तहत सिविल अस्पताल जयसिंहनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) व उपस्वास्थ्य केंद्रों में संबद्ध कर्मचारियों को 24 अक्टूबर 2026 को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त (भारमुक्त) कर दिया गया है। संबंधित सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अविलंब अपने मूल पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराकर पदीय कार्यों का संपादन सुनिश्चित करें।

​ग्रामीण क्षेत्रों में सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

​गौरतलब है कि कई कर्मचारी ग्रामीण उपस्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ होने के बावजूद मुख्यालय अथवा बड़े अस्पतालों में अटैच थे, जिससे दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। अब कुदरी, पहाड़िया, महुआटोला, बनचर, सीधी, टेटका, मोहनी, दादर, चितराव, आमडीह, कनाड़ी, उफरी, समरा, रामपुर, पौड़ीकला, भेलहा एवं छतेनी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के उपस्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की पुन वापसी से ग्रामीणों को बेहतर और नियमित प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

​किन कर्मचारियों का संलग्नीकरण हुआ समाप्त-
​जारी आदेश के अनुसार

• ​सीएच जयसिंहनगर से उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर - श्री रमेश वर्मा (कुवरा), श्री जे.पी. गुप्ता (पहाड़िया), श्री राजकुमार द्विवेदी (महुआटोला), श्री जीवनलाल सिंह कंवर (बनचाचर), श्री रामलखन सिंह कंवर (सीधी), श्री छोटेलाल सिंह (टेटका), श्री मीहालाल बैगा (मोहनी), श्री प्रीतम सिंह (दादर), श्रीमती कंचन नामदेव (चितरांव), श्रीमती शारदा देवी द्विवेदी (पोड़ीकला)।

• ​सीएच जयसिंहनगर से पीएचसी व सीएचसी पर- श्रीमती वीणा साहू (पीएचसी आमडीह), श्रीमती उमरवती मरावी (सीएचसी बनसुकली), सुश्री शिखा चंदौल (सीएचसी बनसुकली), श्रीमती दीक्षाली सिलोकर (पीएचसी वराछ)।

• ​पीएचसी व सेक्टर से उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर- श्री सतेन्द्र पटेल (मीठी), श्री कुवर केशर खैरवार (आमडीह), श्री जगन्नाथ सिंह (कनाडी), श्री धनुषधारी मौर्य (कुदरी), श्री दिनेश प्रसाद अहिरवार (चितरांव), श्री पुष्पेन्द्र मौर्य (दरैन), श्री डी.पी. पयासी (पोड़ीकला)।

• ​अन्य प्राथमिक व उपस्वास्थ्य केन्द्रों के परस्पर स्थानांतरण/भारमुक्ति - श्री शिवप्रसाद प्रजापति (पीएचसी उफरी), श्रीमती पार्वती सिंह (उपस्वास्थ्य केन्द्र सेमरा), श्रीमती दीपा पटेल (पीएचसी उफरी), श्रीमती नसीमा बी (उपस्वास्थ्य केन्द्र रामपुर), श्रीमती रीना गुप्ता (उपस्वास्थ्य केन्द्र लपरी), श्रीमती अंजना खलको (पीएचसी आमडीह), श्रीमती अनीता सिंह (उपस्वास्थ्य केन्द्र भैंसहा) एवं श्री रामेश्वर प्रसाद मिश्रा (उपस्वास्थ्य केन्द्र छतैनी)श्रीमति शशि देवी गौतम जी को सिविल हॉस्पिटल से छतौनी का संलग्नीकरण समाप्त कर मूल स्थानों पर भेजा गया है।।
📲Get App