🔥 TRENDING સુરતમાં ટેક્સટાઇલ કામદારોની રવિવારની ર... ശക്തമായ ഇടിമിന്നലിൽ വീടിന് വ്യാപക നാശന... ब्रेकिंग न्यूज़! चारामा के बड़ेगौरी से... CTM ડબલ ડેકર ઓવરબ્રિજ પર 30 વર્ષીય યુવ... BRS Calls for ED Investigation into Te... Telangana consumers to bear additional...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

स्वास्थ्य जांच से लेकर स्वस्थ जीवनशैली तक… कल्याणिका महाविद्यालय में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

✍️ Reporter: Golden 🗓 06 Oct 2026, 02:56 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर महाविद्यालय की पहल, जांच के साथ विशेषज्ञों ने दिए जरूरी सुझाव

अमरकंटक, 5 अक्टूबर 2026। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अमरकंटक स्थित कल्याणिका महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जरूरी चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक की चिकित्सा टीम ने विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की। डॉ. शशांक परस्ते एवं डॉ. रानू सारीवान ने विद्यार्थियों का परीक्षण करते हुए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। वहीं डॉ. आशुतोष पाठक ने भी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया।
चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भविष्य के स्वस्थ और बेहतर जीवन की मजबूत नींव तैयार करती है।
इस अवसर पर श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि महाराज की उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य को जीवन की प्राथमिकता बनाने तथा स्वस्थ आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एस. कुशवाहा, शिक्षक ब्रजेश मिश्रा सहित महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ यह संदेश दिया गया कि अच्छा स्वास्थ्य ही बेहतर शिक्षा, बेहतर कार्यक्षमता और सफल जीवन का आधार है।
📲Get App