🔥 TRENDING Delhi woman dies while taking photo at... Delhi HC orders SAP to restore Nayara... Sharjeel Imam Granted Interim Bail to... Three men posing as police assault tee... Three Children Missing from Khargapur... Bank fraud in Dausa: Manager, three of...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सावन सोमारी को गांगा नदी में नहाने गई सात बच्चियां डूबने लगी तीन को बचाया गया
Crime

सावन सोमारी को गांगा नदी में नहाने गई सात बच्चियां डूबने लगी तीन को बचाया गया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Aug 2026, 09:46 AM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानी सराय गांव के पास स्थित गंगा नदी में सावन सोमवारी के नहाने गई सात बच्चियां डूबी जिसमें तीन को बचाया गया

बख्तियारपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई सात बच्चियां डूबने लगी, तीन को बचाया गया चार लापता

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानी सराय गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने गई 7 बच्चियां डूबने लगी, जिसमें से तीन को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। जबकि चार बच्ची अभी भी लापता है, घटना लगभग सुबह 5:00 बजे की है जब रानी सराय गांव की सात बच्चियां एक साथ सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई थी, स्नान के दौरान सातों डूबने लगी जिनमें से तीन को बचा लिया गया है। स्थानीय थाना मौके पर मौजूद है वह अभी तक स्थानीय गोताखोर भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
लापता बच्चियों की पहचान रानीसराय निवासी राधिका कुमारी (16) पिता कमलेश चंद्रवंशी, आरती कुमारी (14), नंदनी कुमारी (17) दोनो पिता अवधेश चंद्रवंशी, बबली कुमारी पिता मंटू चंद्रवंशी के तौर पर हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा में अवैध खनन के कारण वहां गहरा गढा हो गया है, इस कारण स्नान करने गई बच्चियां गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी, इनमें से तीन को बचा लिया गया लेकिन चार लापता हो गई है।
📲Get App