🔥 ट्रेंडिंग હિંમતનગર પોલીસ કચેરીમાં ગણેશ મહોત્સવ અ... જય ગણેશ 🙏 પારનેરા ના સમ્રાટ ગણપતિ બા... एपी के छोटे व्यापारियों को पीएम स्वनिध... एपी हाई कोर्ट में दायर पीआईएल ने वीएसए... गुजरात ने छात्रावास व कैंटीन में खाद्य... गुजरात का प्रदूषण नियंत्रण मॉडल दिल्ली...
15 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

सिवान में मालगाड़ी से गेहूँ कि बोरी कि चोरी करते दो चोर गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 14 सित. 2026, 11:30 PM 👁 14
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिवान में मालगाड़ी से गेहूँ कि बोरी चोरी करते दो चोर रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया। उससे पुछताछ किया जा रहा है

सिवान में RPF प्रभारी की बड़ी कार्रवाई, मालगाड़ी से गेहूँ कि बोरी चोरी करते दो चोर गिरफ्तार।

सिवान में RPF प्रभारी की बड़ी कार्रवाई, चोरी के बोरी के साथ पकड़ा चोर।

लोकेशन.. सिवान

रिपोर्टर.. रवि कुमार गुप्ता

Anchor..सीवान रेलवे यार्ड में खड़ी मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान मौके से गेहूं के कुल 9 बोरे बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

दरअसल, पूरा मामला सीवान रेलवे यार्ड के लाइन नंबर 06 का है। जहां सुभागपुर से बांग्लादेश के दर्शना जाने वाली एक मालगाड़ी खड़ी थी।

इसी मालगाड़ी के एक वैगन का दरवाजा खोलकर उसमें लदे गेहूं के बोरों को नीचे गिराया जा रहा था। आरोप है कि इन बोरों को चोरी कर मौके से ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

इसी दौरान रेलवे सुरक्षा बल की टीम की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। बताया जा रहा है कि 14 सितंबर 2026 की रात करीब एक बजे रे.सु.ब. पोस्ट सीवान की पाली ड्यूटी टीम, CPDS टीम और सहायक सुरक्षा आयुक्त, छपरा की टीम संयुक्त रूप से अपराध निगरानी कर रही थी।

निगरानी के दौरान टीम ने देखा कि मालगाड़ी का दरवाजा खुला हुआ है और गेहूं के बोरे नीचे गिराए जा रहे हैं।
.

इसी बीच दो युवक गेहूं के बोरे लेकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे। एक युवक अपनी पीठ पर बोरा लादे हुए था, जबकि दूसरा युवक कंधे पर गेहूं का बोरा लेकर जा रहा था।

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जब आसपास जांच की गई तो चोरी के लिए नीचे गिराए गए अन्य गेहूं के बोरे भी बरामद कर लिए गए।

इस कार्रवाई में कुल 9 बोरे गेहूं बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान 22 वर्षीय विकेश कुमार, पिता परशुराम राम, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना नगर, जिला सीवान और 22 वर्षीय किशोर राम, पिता दयाराम, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना नगर, जिला सीवान के रूप में हुई है।

इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान में दोनों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 11/2026, धारा 3 RP(UP) Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की आगे की जांच उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल की टीम के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नन्द किशोर सिंह, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल अनिल कुमार, सीपीडीएस4 कि टीम के सहायक उप निरीक्षक अवनीश राय, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र पांडे, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल मुकेश साह तथा अ.आ.सा./छपरा के हेड कांस्टेबल रामसूरत शामिल रहे।

फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।

यानी सीवान रेलवे यार्ड में रात के अंधेरे में मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को RPF की सतर्कता ने पकड़ लिया और चोरी के 9 बोरे गेहूं भी बरामद कर लिए गए।

सीवान रेलवे यार्ड में खड़ी मालगाड़ी से गेहूं चोरी करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान मौके से गेहूं के कुल 9 बोरे बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

दरअसल, पूरा मामला सीवान रेलवे यार्ड के लाइन नंबर 06 का है। जहां सुभागपुर से बांग्लादेश के दर्शना जाने वाली एक मालगाड़ी खड़ी थी।

इसी मालगाड़ी के एक वैगन का दरवाजा खोलकर उसमें लदे गेहूं के बोरों को नीचे गिराया जा रहा था। आरोप है कि इन बोरों को चोरी कर मौके से ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

इसी दौरान रेलवे सुरक्षा बल की टीम की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। बताया जा रहा है कि 14 सितंबर 2026 की रात करीब एक बजे रे.सु.ब. पोस्ट सीवान की पाली ड्यूटी टीम, CPDS टीम और सहायक सुरक्षा आयुक्त, छपरा की टीम संयुक्त रूप से अपराध निगरानी कर रही थी।

निगरानी के दौरान टीम ने देखा कि मालगाड़ी का दरवाजा खुला हुआ है और गेहूं के बोरे नीचे गिराए जा रहे हैं।
.

इसी बीच दो युवक गेहूं के बोरे लेकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे। एक युवक अपनी पीठ पर बोरा लादे हुए था, जबकि दूसरा युवक कंधे पर गेहूं का बोरा लेकर जा रहा था।

रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जब आसपास जांच की गई तो चोरी के लिए नीचे गिराए गए अन्य गेहूं के बोरे भी बरामद कर लिए गए।

इस कार्रवाई में कुल 9 बोरे गेहूं बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान 22 वर्षीय विकेश कुमार, पिता परशुराम राम, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना नगर, जिला सीवान और 22 वर्षीय किशोर राम, पिता दयाराम, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना नगर, जिला सीवान के रूप में हुई है।

इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान में दोनों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 11/2026, धारा 3 RP(UP) Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की आगे की जांच उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल की टीम के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नन्द किशोर सिंह, हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल अनिल कुमार, CPDS टीम के सहायक उप निरीक्षक अवनीश राय, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र पांडे, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल मुकेश साह तथा अ.आ.सा./छपरा के हेड कांस्टेबल रामसूरत शामिल रहे।

📲Get App