🔥 TRENDING 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़: भानपुरा ग्राम पंचा... हनुमानगढ़ जंक्शन में पराली से भरी ट्रै... Kherwara police thana Aalo Police Seize 5.67 Grams of Suspec... Buddha Relics Arrive at Tawang Monaste... New National Highway Linking Assam and...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिवान में एन बि पी डी सी एल का 14वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Nov 2026, 11:25 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमटेड का 14वाँ स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

सिवान में अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) का 14वां स्थापना दिवस रविवार को सीवान स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने जिले में कार्यरत विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्युत क्षेत्र में एनबीपीडीसीएल की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिजली आज आम जनजीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुकी है। ऐसे में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

वहीं, विद्युत कार्यपालक अभियंता ने भी कार्यक्रम में मौजूद विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्युत उपभोक्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने विद्युत विभाग से जुड़ी विभिन्न जानकारियां साझा कीं तथा बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता सेवाओं और विभागीय कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय कर्मियों के योगदान और उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के प्रयासों को भी रेखांकित किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
📲Get App