देश
सवाई माधोपुर के बंबोरी चौराहे पर तेजाजी मंदिर के मेले में उमड़ी भारी भीड़
सवाई माधोपुर के बंबोरी चौराहा स्थित तेजाजी मंदिर में आज मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे।
सवाई माधोपुर। बंबोरी चौराहा स्थित तेजाजी मंदिर में आज आयोजित मेले में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण तेजाजी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। मेले में लोगों में खासा उत्साह नजर आया और पूरे क्षेत्र में चहल-पहल का माहौल बना रहा।