🔥 TRENDING Chhattisgarh High Court Upholds Divorc... Raipur Employment Fair Selections: 5,0... Jadeja Selected for Saurashtra Squad A... Punjab Government Regularizes Gaurav Y... Punjab Sets Fixed Paddy Procurement Ta... Punjab National Bank and Firstsource S...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

सेवा सेतु शिविर दिव्यांग बच्ची के लिए बना मददगार, यमुना का हुआ तत्काल आधार पंजीयन

✍️ Reporter: Devendra Kumar Poya 🗓 09 Oct 2026, 01:32 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*कांकेर, 09 अक्टूबर।* शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर लगाए जा रहे हैं।

कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम तरांदुल में आयोजित शिविर में दिव्यांग बच्ची यमुना कावड़े का मौके पर ही आधार पंजीयन किया गया।

आधार शासकीय योजनाओं के लिए जरूरी दस्तावेज है। दूरस्थ गांव में ही सुविधा मिलने से परिवार को भटकना नहीं पड़ा और बच्ची के लिए भविष्य में योजनाओं का लाभ लेना आसान होगा।

प्रशासन का कहना है कि शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है।
📲Get App