🔥 ट्रेंडिंग વાયોરમાં ગણિત-વિજ્ઞાન અને પર્યાવરણ પ્ર... अशोकनगर: ग्राम बरौदिया धना में श्रीमद्... રાજકોટમાં સળગતી ઈંઢોળી સાથે ગરબાની પ્ર... कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में शिक्षकों की... મહેસાણા જિલ્લામાં-: પોલીસ અધિક્ષક હિમા... કચ્છના દરિયાકાંઠે મરીન કમાન્ડો દ્વારા...
01 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सेवा सेतु अभियान: 4 गांवों में चलित थाना, 500 ग्रामीणों को किया जागरूक

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar Poya 🗓 01 अक्टू. 2026, 08:13 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

*कांकेर।* पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान के तहत भानुप्रतापपुर और लोहत्तर थाना क्षेत्र के 4 गांवों में चलित थाना आयोजित किया गया।

भूरसातरहुल, लोहत्तर, जाड़ेकुर्से और परभेली गांव में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 ग्रामीण शामिल हुए।

इस दौरान ग्रामीणों को -
- साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव
- OTP, PIN, CVV, पासवर्ड किसी से साझा न करने
- फर्जी कॉल, लिंक और मैसेज से सावधान रहने
- ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन और http://cybercrime.gov.in पर शिकायत करने
- हेलमेट, सीट बेल्ट, तेज रफ्तार और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने
- महिला सुरक्षा और नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी गई।

ग्राम स्तर पर पूर्ण नशाबंदी के लिए समिति गठित कर ग्राम सभा में प्रस्ताव भी पारित किया गया।

यह अभियान एएसपी आकाश श्रीश्रीमाल और एसडीओपी शेर बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण में चलाया गया।
📲Get App