🔥 TRENDING Rajesh kumar paswan अररिया: सोनामनी गोदाम थाना पुलिस की बड... Rahul Gandhi to Address 'Hisab Maango'... New Mahendra Mohan Choudhury Hospital... Tamulpur officials push for more regis... Bengal's First Tiger Relocation: Tigre...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियानः सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, मरम्मति एवं नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 26 Oct 2026, 04:28 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियानः सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, मरम्मति एवं नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर

कटिहार,26 अक्टूबर 2026 सोमवार।

जिला पदाधिकारी, कटिहार आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय समिति की बैठक एन आई सी सभागार में आहूत की गई।
कायाकल्प अभियान के तहत तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अभियान के अंतर्गत चिन्हित सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

इसके तहत पूर्व से निर्मित सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मति से संबंधित कार्यों को 30 नवंबर 2026 तक तथा नई आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के निर्माण कार्यों को 31 मार्च 2027 तक पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।
विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा उन्नयन*
अभियान के तहत विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों सहित अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का विभागवार सर्वेक्षण कर आवश्यकतानुसार कार्यों का चिन्हांकन करने का निर्देश दिया गया।

इन परिसंपत्तियों में मरम्मति, अनुरक्षण, साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्याकरण के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष बल
विद्यालयों में भवन, वर्ग-कक्ष, किचन शेड एवं शौचालयों की आवश्यक मरम्मति तथा अनुरक्षण सुनिश्चित करने के साथ जरूरत के अनुरूप अतिरिक्त वर्ग-कक्ष एवं भवन निर्माण की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं, स्वास्थ्य संस्थानों में मरम्मति, स्वच्छता एवं मरीजों के लिए अनुकूल सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

नियमित समीक्षा, स्थल निरीक्षण एवं प्रभावी अनुश्रवण
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की नियमित एवं गहन समीक्षा करने, स्थल निरीक्षण सुनिश्चित करने तथा कार्यों की अद्यतन प्रगति पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया।

साथ ही, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं अभिसरण स्थापित कर कार्यों को अनावश्यक विलंब से बचते हुए समय पर पूर्ण कराने पर बल दिया गया।

कायाकल्प पोर्टल पर अद्यतन होगी कार्यों की प्रगति
अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कायाकल्प पोर्टल पर कार्यों की प्रगति नियमित रूप से अद्यतन करने तथा भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का अद्यतन प्रतिवेदन तैयार रखने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्यों की पारदर्शी निगरानी एवं प्रभावी समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अभियान का उद्देश्य
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों को स्वच्छ, सुदृढ़, उपयोगी एवं क्रियाशील बनाए रखना, सरकारी संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का उन्नयन करना तथा आवश्यकता के अनुरूप नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित करना है।

जिला पदाधिकारी , कटिहार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा अभियान के अंतर्गत चिन्हित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App