🔥 TRENDING CD Projekt Red Confirms Map Size for U... Veteran Kannada Actress Lalithamma Die... Prime Video Launches 'Carrie' Series,... Ajay Devgn’s Drishyam 3 Rakes in Rs. 2... Tom Cruise's 'Digger' Marks One of His... Drishyam 3 earns Rs 176 crore in three...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सेवा संकल्प अभियान में ओंकारेश्वर के शांतिनिकेतन आश्रम में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 04 Oct 2026, 09:02 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ओंकारेश्वर के शांतिनिकेतन आश्रम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 22 वृद्धजनों को सहायक उपकरण हेतु चिन्हित किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत शांतिनिकेतन आश्रम, ओंकारेश्वर में वृद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ELIMOCO) द्वारा शिविर आयोजित कर वृद्धजनों की आवश्यकताओं का परीक्षण किया गया।

सामाजिक न्याय विभाग के अनुसार, शिविर में 22 वृद्धजनों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिन्हित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवासरत सभी वृद्धजनों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा परिहार, जिला उपाध्यक्ष श्री श्याम सिंह मौर्य, ब्रह्माकुमारी आश्रम से श्यामा दीदी तथा सामाजिक न्याय विभाग से श्री प्रमोद मुजाल्दे एवं श्री बाबू पंचौरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी आश्रम की श्यामा दीदी द्वारा किया गया। अंत में आश्रम शांतिनिकेतन के प्रबंधक श्री संजय खत्री ने उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों के रूप में धीरज भावसार, रत्न सिंह चंदेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
📲Get App